डॉ.
जिलोहा
मेरा
12 साल का बेटा
नेट पर बहुत
समय बिताता
है। जब मैंने
उसको कंट्रोल
करने की कोशिश
की, तो उसने
चोरी-छिपे ऐसा
करना शुरू कर
दिया। मैं
उसका ध्यान और
चीजों में
कैसे लगाऊं?
सुनीता
गुस्सा
करना किसी बात
का सलूशन नहीं
है। पहले आप यह
देखें कि वह
नेट पर कौन-सी
साइट्स देख
रहा है। अगर ये
साइट्स उसकी
पढ़ाई और
पर्सनैलिटी
डिवेलपमंट से
जुड़ी हैं, तो
नेट पर वक्त
बिताने में
कोई बुराई
नहीं है। हां,
अगर वह
आपत्तिजनक
साइट्स देख
रहा है, तो उसे
समझाना जरूरी
है। इस बारे
में उससे एक
दोस्त की तरह
बात करें।
साथ ही, उसकी
पसंद के बारे
में जानने की
कोशिश करें
ताकि वह अपना
वक्त उन्हीं
कामों में
बिताए। इसके
लिए आप उसकी
पॉकेट मनी भी
थोड़ी-सी बढ़ा
सकती हैं। या
फिर उसे किसी
खेल या दूसरी
गतिविधियों
से जोड़ें।
डॉ. जिलोहा
से आप कोई सवाल
करना चाहें, तो
इस पते पर
लिखें
:
डॉ.
जिलोहा, हैलो
डेल्ही,
नवभारत
टाइम्स, सेकंड
फ्लोर, 9-10
बहादुर शाह
जफर मार्ग, नई
दिल्ली-02