डॉ.
चुग
मैं
एक सॉफ्टवेयर
इंजीनियर हूं
और मेरी उम्र 28
साल है। मेरी
जॉब और सैलरी
बहुत अच्छी है,
लेकिन एक बात
से मैं बेहद
परेशान रहता
हूं। दरअसल,
मैं अपनी कज़न
से प्यार करता
हूं। उसकी
उम्र 21 साल है
और वह
ग्रैजुएशन
फाइनल ईयर में
है। वह भी
मुझसे बेहद
प्यार करती है
और हम दोनों
एक-दूसरे से
शादी करना
चाहते हैं।
लेकिन हमारे
परिवार इस
शादी के लिए
कतई तैयार
नहीं होंगे।
हम क्या करें?
प्रभात
शर्मा
ऐसे
रिश्ते में
बंधे रहने का
कोई फायदा
नहीं है, जिसकी
मंजिल ही नज़र
न आ रही हो। आप
अच्छी तरह
जानते हैं कि
आपकी इस बात पर
आपके परिवार
किस कदर बौखला
जाएंगे। वैसे,
आपकी
फीलिंग्स भी
समझ में आती
हैं।
हालांकि कई
बार भावनाओं
से ज्यादा
तर्क को महत्व
देना पड़ता
है। इसलिए आप
दोनों
मैच्योर की
तरह मामले पर
बात करें और
इसके हर पहलू
पर गौर करने के
बाद ही कोई
फैसला लें।
अगर आपको लगता
है कि दोनों
परिवारों में
से कोई एक भी
आपकी बात को
ध्यान से सुन व
समझ सकता है,
तो अपनी बात
उनके सामने
रखें। वरना आप
दोनों खुद को
वहीं रोक लें,
क्योंकि आपकी
बात दोनों
परिवारों के
संबंध बिगाड़
भी सकती है।
अगर आपकी भी
कोई ऐसी
परेशानी है,
जिसे लेकर आप
परेशान हैं, तो
लिखें
:
डायरेक्ट
दिल से, हैलो
डेल्ही,
नवभारत
टाइम्स, सेकंड
फ्लोर, 9-10
बहादुर शाह
जफर मार्ग, नई
दिल्ली-02