सूरा अल-अनकबूत से-कुरआन-धर्मग्रंथों से-धर्म-दर्शन-Navbharat Times
 
सूरा अल-अनकबूत से
8 Nov 2008, 2010 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
2. क्या लोगों ने यह समझ रखा है कि वे इतना कह देने मात्र से छोड़ दिए जाएंगे कि 'हम ईमान लाए' और उनकी परीक्षा न की जाएगी?

3. हालांकि हम उन लोगों की परीक्षा कर चुके हैं जो इनसे पहले गुजर चुके हैं। अल्लाह तो उन लोगों को मालूम करके रहेगा जो सच्चे हैं। और वह झूठों को भी मालूम करके रहेगा।

4. या उन लोगों ने जो बुरे कर्म करते हैं, यह समझ रखा है कि वे हमारे काबू से बाहर निकल जाएंगे? बहुत बुरा है जो फैसला वे कर रहे हैं।

5. जो व्यक्ति अल्लाह से मिलने की आशा रखता है, तो अल्लाह का नियत समय तो आने ही वाला है और वह सब कुछ सुनता जानता है।

6. और जो व्यक्ति (अल्लाह के मार्ग में) संघर्ष करता है वह तो स्वयं अपने ही लिए संघर्ष करता है। निश्चय ही अल्लाह सारे संसार से निस्पृह है।

7. और जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, हम उनसे उनकी बुराइयों को दूर कर देंगे और उन्हें अवश्य ही उसका प्रतिदान प्रदान करेंगे जो कुछ अच्छे कर्म वे करते रहे होंगे।

8. और हमने मनुष्य को अपने माँ बाप के साथ अच्छा व्यवहार करने की ताकीद की है। किंतु यदि वे तुझ पर जोर डालें कि तू किसी ऐसी चीज को मेरा साझी ठहराए, जिसका तुझे कोई ज्ञान नहीं, तो उनकी बात न मान। मेरी ही ओर तुम सब को पलटकर आना है, फिर मैं तुम्हें बता दूंगा जो-जो कुछ तुम करते रहे होंगे।

(सूरा अल-अनकबूल की ये 69 आयतें मक्का में उतरी थीं)
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>