एक
संवाददाता
बल्लभगढ़:
फरीदाबाद से
करीब 15
किलोमीटर दूर
पन्हेड़ा
खुर्द गांव के
निकट एक तेज
रफ्तार कैंटर
व ऑटो में
आमने-सामने की
जोरदार
भिंड़त हो गई।
इसके चलते ऑटो
कई पलटियां खा
गया। ऑटो
ग्रामीणों से
खचाखच भरा हुआ
था। टक्कर
लगने से ऑटो
में सवार 3
लोगों की मौके
पर ही मौत हो
गई, जबकि 11 लोग
बुरी तरह से
घायल हो गए।
इनमें से 7
लोगों को
दिल्ली
सफदरजंग रेफर
कर दिया गया
है। 2 की हालत
बहुत नाजुक
बताई जा रही
है। इसके
अलावा 4 घायलों
को बल्लभगढ़
के एक
प्राइवेट
हॉस्पिटल में
दाखिल कराया
गया है। इस
दुर्घटना में
ऑटो चालक की भी
मौत हो गई।
दूसरी ओर
कैंटर चालक
टक्कर मारकर
मौके से तुरंत
फरार हो गया।
थाना छांयसा
पुलिस ने फरार
कैंटर चालक के
खिलाफ मामला
दर्ज कर
मृतकों के शव
को
पोस्टमॉर्टम
के लिए बीके
अस्पताल भेज
दिया
है।
गांव
पन्हेड़ा से
रविवार दोपहर
लगभग 3 बजे एक
ऑटो सवारी
भरकर
बल्लभगढ़ की
ओर आ रहा था।
ऑटो में
ड्राइवर सहित
14 लोग सवार थे।
दयालपुर
मार्ग पर
अचानक तेज गति
से आ रहे एक
कैंटर ने ऑटो
में जोरदार
टक्कर दे
मारी।
प्रत्यक्षदर्शियों
के मुताबिक,
टक्कर इतनी
जबरदस्त थी कि
ऑटो ने कई
पलटियां
खाई।
ग्रामीण
व वहां से गुजर
रहे लोग ऑटो
में सवार
लोगों को
निकालने के
लिए दौड़
पड़े।
ग्रामीणों ने
ऑटो के नीचे
दबे लोगों को
निकाला।
पुलिस ने मौके
पर पहुंचकर
घायलों को
बल्लभगढ़ के
सरकारी
अस्पताल में
पहुंचाया।
ऑटो चालक
पन्हेड़ा
निवासी
रविनद्र व ऑटो
में सवार धीरज
तथा एक अन्य
अज्ञात
व्यक्ति की
घटनास्थल पर
ही मौत हो गई।
हादसे की
सूचना थाना
छांयसा पुलिस
को दी गई।
बल्लभगढ़
हॉस्पिटल में
दाखिल बिहार
निवासी घुसका
के अनुसार
कैंटर तेज
रफ्तार से आ
रहा था। हमने
ड्राइवर को
चेतावनी भी दी,
लेकिन तब तक
देर हो चुकी
थी। अचानक ही
ऑटो पलट गया।
मैं बाहर की ओर
था, इसके चलते
अलग गिर गया।
अंदर बैठी
सवारियों
सहित आटो
पलटियां खाता
चला गया।
घायल होने
वालों में
रामप्रसाद
,जीवांश
,रामचंद्र,
मैनेजर शिंदे
,केशवदत्त
,महिला सुषमा,
दो बहने पूनम व
सुमन, सतपाल,
बिहार निवासी
घुसका व जोगी
थे। सुषमा,
केशवदत्त,
रामप्रसाद,
जीवांश, पूनम,
रामचंद्र व
मैनेजर शिंदे
की नाजुक हालत
को देखते हुए
दिल्ली के
सफदरजंग
अस्पताल के
लिए रेफर कर
दिया।