एनबीटी
:
जापान की
होंडा मोटर
कंपनी ने एक
वॉकिंग
असिस्ट मशीन
डिजाइन की है।
इसके
इस्तेमाल से
आप जितना भी
टहलें, लेकिन
थकेंगे नहीं।
यह बुजुर्ग और
फैक्ट्री
मजदूरों के
लिए काफी
मददगार होगा।
कंपनी ने
कंप्यूटराइज्ड
लेग डिवाइस
बनाई है, जो
वॉकिंग
टेक्नॉलजी का
अगला
प्रॉडक्ट है।
कंपनी ने 2000 में
पहला दो पैरों
वाला रोबॉट
बनाया था, जिसे
असीमो नाम
दिया गया था।
अब इस
वॉकिंग
असिस्ट मशीन
के लिए भी
असीमो तकनीक
का ही
इस्तेमाल
किया गया है।
कंपनी के
सीनियर
एंजीनियर
मासातो हीरोज
ने कहा कि
असीमो को एक
टूल की तरह
इस्तेमाल
किया जा सकता
था, लेकिन इस
मशीन को मानव
अंगों के लिए
बनाया गया है।
यह 6.5
किलोग्राम की
मशीन चलते समय
या सीढ़ियां
चढ़ते समय
पैरों पर भार
को कम करेगा।
मशीन में एक
सैडल, पैरों
जैसे फ्रेम और
शूज हैं। यह
मशीन शरीर को
एक सपोर्ट
देगी। यह ठीक
यूनीसाइकल की
तह है, जिसमें
सैडल हमारे
पैरों के ऊपर
फिट हो जाता है
और दो फ्रेम
नकली पैरों का
काम करते हैं।
एंजीनियर जुन
अशिहारा ने
कहा कि यह उतना
ही आसान है
जैसा कि साइकल
चलाना।
यह
स्ट्रेस को कम
करता है और
थकान का अहसास
नहीं होने
देता। यह मशीन
अभी
प्रायोगिक
चरण में है।
इसे बुजुर्ग
और रोगियों के
लिए बनाया गया
है। कंपनी का
कहना है कि
इसका परीक्षण
एक फैक्ट्री
में भी किया
जाएगा।
अशिहारा कहते
हैं कि यह मशीन
लंबी लाइनों
में खड़े
लोगों के लिए
मददगार
होगी।