सड़क हादसों में हुई दो की मौत, दो जख्मी-सड़कों पर दौड़ती मौत-Navbharat Times
 
सड़क हादसों में हुई दो की मौत, दो जख्मी
10 Nov 2008, 0034 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
नगर संवाददाता
नई दिल्ली : राजधानी में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। हादसे विकासपुरी, मोती नगर और खजूरी खास इलाकों में हुए।

पहला हादसा पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में हुआ। शनिवार देर रात मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी नरेश (40) अपने दोस्त करण सिंह (35) के साथ स्कूटर पर राजौरी गार्डन से वापस घर आ रहे थे। जब उनका स्कूटर धौली प्यास के पास पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, करण की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरा सड़क हादसा पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में हुआ। शुक्रवार रात सुरेंद्र सिंह (35) पैदल मोती नगर चौक पार कर रहे थे, कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद फौरन ही बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र को पहले डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई।

तीसरा सड़क हादसा उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुआ। यहां शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक शख्स को टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>