सर्दी
आते ही
बाजारों में
ठंड के सामान
की भरमार लग
जाती है। इस
साल सर्दी के
लिए कलर,
स्टाइल और
फैब्रिक्स पर
खूब
एक्सपेरिमेंट
किया गया है।
हाल में
'आहूजा सन्स'
ने वूलन
कलेक्शन
लॉन्च किया
है। इस नए
कलेक्शन की
खासियत है कि
इसमें आपको
ढेरों
वैराइटी एक
जगह ही मिल
जाएंगी।
इन्हें आप
अपनी पसंद के
अनुसार खरीद
सकते हैं। इस
कलेक्शन में
शॉल व स्टॉल
शेड्स,
डिजाइन्स,
कट्स और
पैर्ट्नस में
मिल जाएंगे।
उन्होंने
अपना यह
कलेक्शन यूथ
को ध्यान में
रखकर डिजाइन
किया है। शॉल व
स्टॉल
पश्मीना में
तैयार किए गए
हैं, जो बहुत
ही गर्म हैं।
यह फैब्रिक
गर्म होने के
साथ-साथ बहुत
हल्का भी है।
इसमें
महिलाओं के
लिए
एम्ब्रॉयडरी
और प्लेन शॉल
खास हैं, वहीं
पुरुषों के
लिए प्लेन व
हल्की
एम्ब्रॉयडरी
में शॉल व
स्टॉल हैं।
अगर आप पार्टी
के लिए शॉल
खरीदना चाहते
हैं, तो इस
कलेक्शन में
से फर,
सीक्वेंस आदि
में खरीद सकते
हैं।
युवाओं
को
टारगेट
आज
का यूथ बहुत ही
फैशन
कॉन्शियस हो
गया है, तभी तो
बाजार में कोई
भी लेटेस्ट
ट्रेंड आते ही
वह उसे फौरन
कैरी कर लेता
है। यही वजह है
कि यूथ को
ध्यान में
रखकर
'प्रोलाइन'
कंपनी ने अपना
नया कलेक्शन
लांच किया है।
उनके इस
कलेक्शन का
नाम 'स्ट्रीट
कस्टम्स' है।
यह पूरा
कलेक्शन यूथ
की पसंद को
ध्यान में
रखकर डिजाइन
किया गया है।
इस कलेक्शन
में कार और
बाइक के
डिजाइन को बेस
बनाया गया है।
प्योर कॉटन
में तैयार इस
कलेक्शन में
प्रिंट्स,
एम्ब्रॉयडरी,
डिफरेंट
टेक्सचर व
ग्राफिक
डिजाइन का
इस्तेमाल
किया गया है।
इसमें
ड्रेसेज हर
कलर में हैं।