अगले
महीने मैं
अपने एक दोस्त
के पास इटली जा
रहा हूं। वहां
मैं नेपलस में
ठहरूंगा।
वहां के आस-पास
की ऐसी जगह
बताएं, जहां
मैं ट्रेन या
बस से दो घंटों
में आसानी से
पहुंच सकूं?
आभास
माथुर
आप
नेपलस के पास
की कई चीजें
देख सकते हैं।
मसलन नेपलस की
खाड़ी,
कैम्पेनिया
रीजन। इसके
लिए आप नेपलस
और सोरेन्टो
के बीच में
चलने वाली
ट्रेन ले सकते
हैं। यह
ज्यादा महंगी
भी नहीं है। आप
हर्कुलेनम जा
सकते हैं। यह
एक छोटा शहर
है, जो माउंट
वेसुवियस को
हटाते समय
पॉम्पेई के
साथ नष्ट हो
गया था। यहां
जाने पर
ऐतिहासिक
महत्व की जगह
वेसुवियस को
जरूर देखें और
यहां पैदल
चलने के लिए
खुद को तैयार
रखें। दरअसल,
यह जगह एक बड़े
क्षेत्र में
फैली है।
नेपलस के
पास आप
सोरेन्टो जा
सकते हैं। यह
बीच के पास बना
एक खूबसूरत
रिसॉर्ट है।
इसी के पास
सोल्फत्रा
में आप नेचर की
खूबसूरती के
नजारे देख
सकते हैं।
पहाड़ियों से
इटली की
खूबसूरती
देखना चाहें,
तो क्युमे
विजिट करें।
डोरिक मंदिर
देखने के लिए
आपको वेस्तम
जाना होगा। ये
भी जगहें डे
ट्रिप के लिए
बेस्ट हैं और
नेपलस ने इनकी
कनेक्टिविटी
भी अच्छी है।
ऐसे में इन
जगहों से
आना-जाना आपको
ज्यादा महंगा
भी नहीं
पड़ेगा।
टैवल
संबंधी
पूछताछ के लिए
लिखें :
हैलो
डेल्ही,
नवभारत
टाइम्स, सेकंड
फ्लोर, 9-10
बहादुर शाह
जफर मार्ग, नई
दिल्ली-02