वैसे
तो बॉलिवुड
की ज्यादातर
हीरोइनें
किसी ना किसी
हीरो के साथ
अटैच हैं,
लेकिन अगर
सिंगल
हीरोइनों की
बात की जाए, तो
अमृता राव का
नाम जरूर लिया
जाता है। यूं
तो भोले-भाले
चेहरे और
खूबसूरती की
मूरत अमृता को
चाहने वालों
की कमी नहीं,
लेकिन अमृता
हैं कि किसी को
पसंद ही नहीं
कर रही थीं।
हालांकि अब
खबर है कि
उन्हें अपना
मिस्टर राइट
मिल गया है।
अमृता के
चाहने वाले यह
जानने के लिए
बेचैन होंगे
कि आखिर वह कौन
खुशकिस्मत है,
जिसने इस
हसीना का दिल
जीतने में
कामयाबी पाई
है? सूत्र
बताते हैं कि
अमृता के दिल
पर जादू करने
वाला शख्स और
कोई नहीं
बल्कि शकील
हैं।
गौरतलब है
कि शकील और
अमृता के बीच
अफेयर की
खबरें पिछले
कुछ दिनों से
इंडस्ट्री
में सुनी जा
रही हैं। अब
हालत यहां तक
पहुंच गई है कि
दोनों अगले
साल सात
जन्मों के
बंधन में
बंधने की सोच
हैं। चौंकिए
मत, क्योंकि
चौंकाने वाली
बात और कुछ है।
आपको जानकर
आश्चर्य होगा
कि शकील की
उम्र सिर्फ 22
साल है और उनका
एक बार तलाक भी
हो चुका है।
भले ही
अमृता के
मिस्टर राइट
के बारे में
सुनकर आपने
कुछ भी सोचा
हो, लेकिन उनकी
उम्र के बारे
में सुनकर
'बालिका वधू'
की याद जरूर आ
गई होगी!