वस
नई
दिल्ली:
साउथ
वेस्ट दिल्ली
के बिंदापुर
इलाके में हुए
सड़क हादसे
में पति-पत्नी
की मौत हो गई।
उनका एक साल का
बेटा है।
टक्कर मारने
वाले कंक्रीट
मिक्सर के
ड्राइवर को
गिरफ्तार कर
लिया गया है।
रोहिणी में
रहने वाले
तरुण निगम (28) और
उनकी पत्नी
संध्या (26)
ब्लैक पल्सर
से नजफगढ़ की
ओर जा रहे थे।
नवादा मेट्रो
स्टेशन के
नजदीक उनकी
बाइक में पीछे
से कंक्रीट
मिक्सर ने
जोरदार टक्कर
मारी। तरुण की
मौके पर ही मौत
हो गई। पुलिस
जख्मी संध्या
को डीडीयू
हॉस्पिटल की
ओर ले जाने
लगी। रास्ते
में ही संध्या
ने भी दम तोड़
दिया। तरुण
मोबाइल फोन की
दुकान करते
थे। संध्या से
उनकी शादी 3
साल पहले हुई
थी। उनका एक
साल का बच्चा
है। कंक्रीट
मिक्सर के
ड्राइवर करण
सिंह (42) को
गिरफ्तार कर
लिया गया है।
वह छावला का
रहने वाला है।