होंठ फट जाते हैं-ब्यूटी टिप्स-घर-परिवार -Navbharat Times
 
होंठ फट जाते हैं
12 Nov 2008, 2359 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
भारती तनेजा
ब्यूटी एक्सपर्ट
मैं 15 साल की हूं। अक्सर मेरे होंठ फट जाते हैं और उन पर पपड़ी बन जाती है। कोई घरेलू इलाज बताएं? सुगंधा

आधा चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं। दिन में एक बार आधे घंटे के लिए इन पर शहद लगाएं। इन्हें नमी देने के लिए इन पर वैसलीन लगाती रहें। होंठों पर बनी पपड़ी को छीलें नहीं।

मेरे बाल दोमुंहे हैं। मैं पार्लर में बाल नहीं कटवाती और घर पर ही कभी-कभी नीचे से ट्रिम कर लेती हूं। बालों को मुलायम और लंबा करने का कोई घरेलू उपाय बताएं? शीलू

बालों में केमिकल शैंपू के इस्तेमाल और उचित पोषण न मिलने से बाल दोमुंहे हो जाते हैं। इसके लिए हफ्ते में तीन बार आंवला या भृंगराज तेल से मालिश करें। बालों में 15 दिन में एक बार हिना लगाएं। बाल धोने के बाद कंडिशनर लगाना न भूलें। ब्यूटी पार्लर में जाकर हर 15 दिन में बालों की ट्रिमिंग करवाएं। खाने में दूध, पनीर, दालें आदि चीजें पर्याप्त मात्रा में लें। कुछ ही दिन में आप दोमुंहे बालों की समस्या से निजात पा लेंगी और बाल मुलायम हो जाएंगे।

मेकअप में सावधानियां

मेरी उम्र 25 साल है। मेरा रंग गोरा है और मुझे मेकअप करना बहुत पसंद है। मेकअप करते समय क्या- क्या सावधानियां बरती चाहिए? अरविंदर कौर

गोरे रंग पर मेकअप जरा-सा गाढ़ा हुआ नहीं कि नज़र आने लगता है, इसलिए इसमें खास सावधानी बरतनी चाहिए। आमतौर पर गोरा रंग गुलाबी या पीलापन लिए होता है। इसलिए फाउंडेशन या बेस का चुनाव अपनी त्वचा के रंग के अनुसार करें। दिन में हल्के और रात के समय गहरे शेड के ब्लश ऑन, आई शैडो और लिपस्टिक का प्रयोग करें। गोरे रंग पर हर रंग की बिंदी फबती है। ड्रेस और मौके के मुताबिक बिंदी के रंग, आकार और डिजाइन का चयन करें।

नेल पॉलिश लगाने का तरीका

मैं 20 साल की हूं और नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका जानना चाहती हूं। पूनम

नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस कोट लगाएं। बेस कोट हमेशा छोटी उंगली से लगाना शुरू करें। इसे क्यूटिकल से शुरू करके टिप तक ले जाएं, फिर दोनों साइड पर लगाएं। साइड की त्वचा पर अगर नेल पॉलिश लग जाए, तो टुथ पिक से तुरंत साफ कर दें। नेल पॉलिश का एक कोट पूरी तरह सूख जाने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं।

मस्कारा साफ करने का तरीका

मैं एमएनसी में नौकरी करती हूं और मुझे रोजाना मेकअप करके जाना पड़ता है। मैं रोज मस्कारा लगाती हूं, लेकिन जब रात को चेहरा धोती हूं, तो आंखें काली हो जाती हैं। इसे रिमूव करने का सही तरीका बताएं? शिल्पा

पहले रुई को गीला करके निचोड़ लें। उस पर बेबी ऑयल या आई मेकअप रिमूवर लगाएं। बरौनियों पर हल्का- हल्का मलें। कुछ ही देर में मस्कारा हट जाएगा और आपकी आंखें काली नहीं लगेंगी।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>