हमें अपनों ने ही नीचा दिखायाः पॉन्टिंग-बातों के खिलाड़ी-Navbharat Times
 
हमें अपनों ने ही नीचा दिखायाः पॉन्टिंग
12 Nov 2008, 1450 hrs IST,वार्ता  audio
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
सिडनीः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कैप्टन रिकी पॉन्टिंग ने हरभजन-एंड्रू साइमंड्स विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के रुख की कड़ी आलोचना की है। पॉन्टिंग ने कहा कि बोर्ड ने टीम का साथ न देकर उसे नीचा दिखाया। उन्होंने 2008 को अपने क्रिकेट करिअर का सबसे बुरा साल बताया।

पॉन्टिंग ने ' कैप्टन्स डायरी 2008 ' में लिखा, ' हम इस गलतफहमी में थे कि जो हमारे करीब हैं वे स्वाभाविक रूप से हमारा समर्थन करेंगे और इस बात को समझेंगे कि हमारा मकसद सही है। लेकिन जब सीए ने हमारा साथ नहीं दिया, तो हम गुस्से में आ गए। हम अपमानित महसूस कर रहे थे। ' उनकी डायरी के ये अंश कल प्रकाशित होंगे।

पॉन्टिंग ने साथ ही कहा कि वह भविष्य में टीम के कैप्टन की भूमिका उसी तरह जारी रखेंगे जैसे वह निभाते आए हैं। गौरतलब है कि कि इस साल के शुरुआत में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को ऑलराउंडर एंड्रू साइमंड्स के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करने का दोषी पाया गया था और उन्हें तीन टेस्ट मैचों के लिए बैन कर दिया गया था। लेकिन भारतीय टीम की दौरे को बीच में ही छोडकर लौटने की धमकी के बाद हरभजन पर लगे बैन को हटा दिया गया था। उन्हें महज जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>