विपिन
कपूर,
न्यूयॉर्क
लोनी
एक
महत्वपूर्ण
जगह है और यहां
इंडस्ट्रिअल
एरिया भी है।
यहां से
दिल्ली या
उत्तर प्रदेश
आना-जाना पहले
काफी
सुविधाजनक
था। पर, अब
सड़क ठीक नहीं
होने की वजह से
लोगों को काफी
मुश्किलों का
सामना करना
पड़ रहा है।
सड़कों की
बदहाली ऐसी है
कि कोई बाहरी
आदमी यहां आना
ही नहीं
चाहता।
प्रशासन से
मेरी विनती है
कि कृपया यहां
की सड़कों पर
ध्यान दें,
ताकि लोगों को
होनेवाली रोज
की मुश्किलों
से उन्हें
छुटकारा मिल
सके।