नई
दिल्ली
:
महंगाई की
मार झेल रहे
लोगों के राहत
मिली है। 1
नबंवर को खत्म
हफ्ते में
महंगाई दर
गिरकर 8.98
%
पर आ गई है।
इससे पिछले
हफ्ते में
महंगाई दर 10.72
परसेंट रही
थी। यानी
महंगाई दर में
1.74 परसेंट की
गिरावट दर्ज
की गई है।
12
परसेंट से ऊपर
जा चुकी
महंगाई दर के
एक बार फिर से
सिंगल डिजिट
में आने को
काफी अच्छी
खबर के रूप में
देखा जा रहा
है। 1 नवंबर को
खत्म हफ्ते
में फ्यूल और
पावर से
जुड़े़
होलसेल
प्राइस
इंडेक्स
(डब्ल्यूपीआई)
में 3.4 परसेंट
की गिरावट
दर्ज की गई है।
मैन्युफैक्चरिंग
सेक्टर से
जुड़े होलसेल
प्राइस
इंडेक्स में
भी 0.7 परसेंट की
गिरावट दर्ज
की गई है। इस
हफ्ते में
एविएशन
टर्बाइन
फ्यूल (एटीएफ)
की कीमतों में
18% तक की कमी आई
है।
18
अक्टूबर को
खत्म हफ्ते
में महंगाई दर
10.68 परसेंट रही
थी। इसके पहले
हफ्ते में
महंगाई दर 11.07
परसेंट थी। इस
हफ्ते
प्राइमरी
आर्टिकल्स की
कीमतों में 0.3
परसेंट, पावर,
फ्यूल और लाइट
की कीमतों में
0.4 परसेंट की
कमी रिकॉर्ड
की गई
थी।