शंघाईः
महेश भूपति
और उनके
जोड़ीदार
मार्क नोल्स
की हार के साथ
ही मास्टर्स
कप टेनिस
टूर्नामंट
में भारतीय
चुनौती खत्म
हो गई।
महेश
और बहामास के
नोल्स की
तीसरी वरीयता
प्राप्त
जोड़ी को पेरू
के लुईस
हार्ना और
उरुग्वे के
पाब्लो क्यू
वेस की जोड़ी
के हाथों 7-6, 6-7, 5-10 से
हार का सामना
करना पड़ा।
उन्होंने
शुरुआत अच्छी
की थी, लेकिन
दूसरे सेट के
टाइब्रेकर
में हारने के
बाद उनकी लय
बिगड़ गई और
आखिरकार
उन्हें
शिकस्त खानी
पड़ी।
भूपति-नोल्स
की जोड़ी को
रेड ग्रुप के
सेमीफाइनल
में पहुंचने
के लिए हर हाल
में यह मैच
जीतना था,
लेकिन इस हार
ने मास्टर्स
कप में उनका
अभियान यहीं
पर खत्म कर
दिया।