ग्रेटर
नोएडाः
ग्रेटर
नोएडा के एलजी
गोल चक्कर पर
गुरुवार को
रोडरेज की
घटना में कार
चालक ने ट्रक
ड्राइवर की
धुनाई कर
डाली। ट्रक
ड्राइवर शराब
के नशे में था
और उसने सामने
से आ रही वैगन
आर कार को
टक्कर मार दी
थी। सूरजपुर
पुलिस ने ट्रक
ड्राइवर को
हिरासत में ले
लिया है।
सफीपुर
निवासी
धर्मवीर
प्रधान का
बेटा परविंदर
गुरुवार को
अपनी वैगन आर
कार में सवार
होकर एलजी
कंपनी के पास
सर्विस रोड से
होकर सूरजपुर
की ओर जा रहा
था। सामने से
एक कंटेनर आ
रहा था। आरोप
है कि कंटेनर
चालक ने शराब
पी हुई थी।
उसने सामने से
वैगनआर को
जोरदार टक्कर
मार दी। वैगन
आर काफी दूर तक
घिसटती हुई
चली गई।
कार
चालक परविंदर
को इससे चोटें
भी आई हैं। इस
पर परविंदर का
गुस्सा भड़क
उठा। उसने
ट्रक ड्राइवर
सुभाष की जमकर
पिटाई की। इसी
बीच सूचना
मिलने पर
सूरजपुर
पुलिस मौके पर
पहुंची।
पुलिस ने ट्रक
ड्राइवर को
हिरासत में ले
लिया और ट्रक
को कब्जे में
ले लिया है।