बल्लभगढ़ः
सोहना रोड पर
एक बेलगाम
डंपर ने बाइक
पर जा रहे
एन्जीनियरिंग
के दो
स्टूडंट्स को
टक्कर मार दी।
डंपर के नीचे
आने से एक
स्टूडंट की
मौके पर मौत हो
गई, जबकि दूसरा
बुरी तरह
जख्मी हो गया।
उसे एक
प्राइवेट
अस्पताल में
दाखिल कराया
गया है। डंपर
चालक मौके से
फरार हो गया।
घटना की
जानकारी
मिलते ही धौज
स्थित बीएसए
एन्जीनियरिंग
कॉलिज के
स्टूडंट्स ने
बल्लभगढ़-सोहना
मार्ग पर जाम
लगा दिया।
लगभग दो घंटे
तक जाम लगा
रहा। इसके
चलते वहां
वाहनों की
लंबी कतार लग
गई। डंपर चालक
को अरेस्ट
करने के
आश्वासन के
बाद
स्टूडंट्स
जाम हटाने को
तैयार
हुए।
घटना
गुरुवार शाम
लगभग 4 बजे की
है। धौज स्थित
बीएसए कॉलिज
में पढ़ने
वाले चावला
कॉलोनी
निवासी साहिल
व सुनील बाइक
से घर लौट रहे
थे। अभी वह
कॉलिज से कुछ
ही दूर आए थे
कि सोहना रोड
पर तेज गति से
आ रहे डंपर ने
पीछे से बाइक
में जोरदार
टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही
दोनों छात्र
सड़क पर गिर
पड़े। साहिल
डंपर के पिछले
टायरों के
नीचे आ गया और
सुनील सड़क पर
गिर पड़ा।
साहिल ने
घटनास्थल पर
ही दम तोड़
दिया।
इसके
बाद घटनास्थल
पर छात्रों का
जमघट लगना
शुरू हो गया।
हादसे की
सूचना पुलिस
को दी गई।
काफी समय बीत
जाने पर भी जब
पुलिस वहां
नहीं पहुंची,
तो गुस्साए
छात्रों ने
बल्लभगढ़
सोहना रोड पर
जाम लगा दिया।
जाम की सूचना
मिलते ही
प्रशासन हरकत
में आ गया।
थाना सेक्टर 55
प्रभारी भारी
पुलिस बल के
साथ मौके पर
पहुंचे।
छात्रों का
आरोप है कि
दुर्घटना की
सूचना मिलने
के बाद भी
पुलिस समय पर
वहां नहीं
पहुंची।
पुलिस की
कार्यप्रणाली
को लेकर
छात्रों में
भारी रोष है।
फरार डंपर
चालक की जल्द
गिरफ्तारी के
आश्वासन के
बाद ही
छात्रों ने
जाम खोला।
पुलिस ने डंपर
चालक के खिलाफ
मामला दर्ज कर
लिया। घायल
छात्र का इलाज
चल रहा है।